उत्तराखंडराजनीती

उत्तराखंड की सियासत में लोजपा (रामविलास) की एंट्री, 2027 विधानसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल लालकुआं में प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित का जोरदार स्वागत, संगठन विस्तार का ऐलान

खबर शेयर करें -

लालकुआं/नैनीताल।

लालकुआं में प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित का जोरदार स्वागत, संगठन विस्तार का ऐलान

उत्तराखंड की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। बिहार की राजनीति से राष्ट्रीय पहचान बनाने वाली Chirag Paswan की पार्टी Lok Janshakti Party (Ram Vilas) (लोजपा-आर) अब देवभूमि उत्तराखंड में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए पार्टी ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।

इसी क्रम में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित लालकुआं पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

नैनीताल जिले के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कांडपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर और फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
“स्व. रामविलास पासवान की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं चिराग”
प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने कहा कि पार्टी की नींव स्वर्गीय Ram Vilas Paswan ने रखी थी, जिसे अब राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान देशभर में विस्तार दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में भी पार्टी संगठन को मजबूत कर जमीनी स्तर पर सक्रिय की जाएगी।
उन्होंने कहा,

“हम उत्तराखंड की देवभूमि में लोजपा (आर) को मजबूती से स्थापित करेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जितनी भी सीटों पर संभव होगा, अपने प्रत्याशी उतारकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।”

*हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में होगी बड़ी सभाएं*

पार्टी की रणनीति केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि *राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की उत्तराखंड में बड़ी जनसभाएं* कराने की तैयारी चल रही है।
*प्रस्तावित रूप से हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर* जनपदों में संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों की तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोजपा (रामविलास) की एंट्री से उत्तराखंड की सियासत में नए समीकरण बन सकते हैं। खासकर तराई और सीमांत क्षेत्रों में पार्टी अपनी सामाजिक पकड़ बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

*ये रहे प्रमुख पदाधिकारी मौजूद*

लालकुआं कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें –
संजीव शर्मा – प्रदेश उपाध्यक्ष
एस.एन. के पटेल – पार्लियामेंट बोर्ड अध्यक्ष
सी.पी. सिंह – प्रदेश सचिव
प्रवीण कांडपाल – कार्यकारी जिलाध्यक्ष, नैनीताल
जय गोविंद – प्रदेश कोषाध्यक्ष
सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*क्या बदलेगा उत्तराखंड का सियासी गणित*?

2027 विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (आर) की सक्रियता यह संकेत दे रही है कि पार्टी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई सियासी दस्तक राज्य की पारंपरिक राजनीतिक धारा में कितना असर छोड़ पाती है।

देवभूमि की राजनीति में एक नए दल की आमद ने सियासी हलकों में हलचल जरूर बढ़ा दी है — अब नजरें इस बात पर हैं कि लोजपा (रामविलास) की रणनीति कितनी जमीन पकड़ पाती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *