उत्तराखंडधर्मधर्म/संस्कृति

प्रेमानंद महाराज के लिए एकजुट हुई आस्था — दरगाह साबिर पाक में मुस्लिम युवाओं ने चढ़ाई चादर, मांगी सेहत की दुआ

खबर शेयर करें -

✍️ आक्रामक न्यूज़ रिपोर्ट:

हरिद्वार/वृंदावन।
वृंदावन के पूजनीय संत प्रेमानंद जी महाराज की बेहतर सेहत के लिए देशभर में प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है। हिंदू मंदिरों से लेकर मुस्लिम दरगाहों तक, हर ओर एक ही पुकार — “प्रेमानंद महाराज स्वस्थ हों”।

हरिद्वार के पिरान कलियर स्थित मशहूर दरगाह हज़रत साबिर पाक में सोमवार को मुस्लिम युवाओं ने प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने की दुआ करते हुए चादर चढ़ाई। इस मौके पर युवाओं ने हाथों में महाराज की तस्वीरें लेकर फूल और चादर पेश की और कहा — “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, प्रेम और इंसानियत ही असली पूजा है।”

कार्यक्रम में मशहूर सिंगर राजा तुर्क, शफीक साबरी, और इस्तेखार साबरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
सभी ने एक सुर में कहा — “प्रेमानंद महाराज जैसी आत्माएं इस धरती का आशीर्वाद हैं, उनका स्वस्थ रहना पूरे समाज के लिए जरूरी है।”

संत प्रेमानंद जी महाराज कई वर्षों से पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज से जूझ रहे हैं और उन्हें नियमित डायलिसिस करानी पड़ती है। हाल ही में तबीयत बिगड़ने के चलते उन्होंने अपनी तीर्थयात्रा स्थगित कर दी थी।
हालांकि, भक्तों और अनुयायियों की दुआओं से अब उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबरें हैं, जिससे देशभर में श्रद्धालु आश्वस्त महसूस कर रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *