Breaking Newsउत्तराखंड

पद्म भूषण से सम्मानित हुए उत्तराखंड के गौरव भगत सिंह कोश्यारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली:- जनसेवा, शिक्षा, पत्रकारिता और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

के लिए यह गर्व और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात समाजसेवी, शिक्षाविद्, पत्रकार और समर्पित राष्ट्रवादी नेता भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर देशभर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई।

भगत सिंह कोश्यारी ने दशकों तक राजनीति, समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर प्रदेश के विकास और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा प्रेरणादायी रही है। उनकी सादगी, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित में समर्पण ने उन्हें जनता के बीच विशेष स्थान दिलाया है।

इस सम्मान के बाद उत्तराखंड सहित देशभर से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक जगत से जुड़े लोगों ने इसे उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles