उत्तराखंड

सरकार पर कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप

खबर शेयर करें -

देहरादून, 28 जनवरी। भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में ऐश्ले हॉल चौक पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। गोगी ने कहा कि ऋषिकेश में भाजपा के मेयर के विजय जुलूस में शामिल नेता द्वारा खुलेआम गढ़वाली समुदाय के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इस मामले में उचित कार्रवाई करने के बजाय मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई। इससे सरकार की मानसिकता का पता चलता है। खानपुर में तो हद हो गई जहां भाजपा नेता और पूर्व विधायक द्वारा और भाजपा की शह प्राप्त निर्दलीय विधायक द्वारा खुलेआम गुण्डागर्दी की गई है। इन घटनाओं की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। इन घटनाओं तथा हाल के नगर निकाय चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग ने यह स्पष्ट रूप से साबित कर दिया है कि धनबल और बाहुबल से भाजपा सरकार का गहरा नाता है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, पार्षद अभिषेक तिवारी, रोबिन त्यागी, प्रमोद कुमार,मोनिका चौधरी,अर्जुन पासी,सावित्री थापा, ललित बद्री,आलोक मेहता, गौरव शर्मा, हरजीत सिंह, वीरेंद्र पवार, राम बाबू, सूरज छेत्री, प्रमोद कुमार मुंसी, लकी राणा, शिवम, हरजीत सिंह,मोनिका छेत्री, वीरेंद्र बिस्ट, विनीत भट्ट बंटू, अशोक कुमार, प्रमोद अभिषेक, अर्जुन मुकिम, कामिनी, विकास पुंढिर,शिवम कुमार, अरुण बालूनी, सुनीता, विजेंद्र चौहान,अशोक कुमार आदि शामिल थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *