लालकुआं में 29 मार्च को विशाल नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिलेगा लाभ

लालकुआं | रिपोर्ट
सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं की पहल, एक ही स्थान पर कई विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

लालकुआं क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सेंचुरी पल्प एंड पेपर, लालकुआं द्वारा 29 मार्च 2026 (रविवार) को एक विशाल नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालकुआं (नयला पेट्रोल पंप के समीप) में सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक चलेगा।
इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और जांच की सुविधा मिलेगी। शिविर में जनरल फिजिशियन, छाती रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, मूत्र रोग विशेषज्ञ, गुर्दा रोग विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन अपनी सेवाएं देंगे।
इसके साथ ही शिविर में कई जरूरी जांचें भी पूरी तरह नि:शुल्क की जाएंगी, जिनमें खून की जांच (हीमोग्लोबिन), ब्लड शुगर, ईसीजी और फेफड़ों की जांच शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों की भीड़ को देखते हुए पहले से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7520069055 जारी किया गया है।
यह स्वास्थ्य शिविर खासतौर पर उन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से बड़े अस्पतालों में इलाज नहीं करवा पाते। स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।







