उत्तराखंड

लालकुआं :- ‘शून्य दुर्घटना’ व “सुरक्षा ही सर्वोपरि” के संकल्प के साथ सेंचुरी पल्प एंड पेपर में सीईओ अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली

खबर शेयर करें -

लालकुआँ,

औद्योगिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित कार्यसंस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से सेंचुरी पल्प एंड पेपर में 55वें सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व कारखाने के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजय कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान कारखाने के अधिकारी, श्रमिक संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए।

सुरक्षा जागरूकता के संदेश के साथ निकाली गई इस रैली में कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों के पालन और दुर्घटना मुक्त कार्यस्थल के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी औद्योगिक संस्थान की सफलता में सुरक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए हर कर्मचारी को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाना जरूरी है। यदि सभी मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तो “शून्य दुर्घटना” का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर श्री प्रणव शर्मा ने कारखाने में सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ पालन करें, ताकि कार्यस्थल पूरी तरह सुरक्षित बना रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि वे हर परिस्थिति में सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे और एक सुरक्षित एवं दुर्घटना मुक्त कार्यस्थल के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

सेंचुरी पल्प एंड पेपर की यह पहल न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाएगी, बल्कि उद्योग जगत में सुरक्षा संस्कृति को भी नई दिशा देने का काम करेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *