Breaking Newsउत्तराखंड

स्कूल निकलीं… घर नहीं लौटीं! लालकुआं में तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता

खबर शेयर करें -

नैनीताल | लालकुआं

बिंदुखत्ता क्षेत्र के घोड़ानाला से एक बेहद गंभीर और चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में कक्षा 10 में अध्ययनरत तीन नाबालिग छात्राएं एक साथ लापता हो गई हैं। छात्राएं शनिवार सुबह अन्य बच्चों के साथ घर से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन न तो स्कूल पहुंचीं और न ही शाम तक घर लौटीं।

शाम तक बेटियों के घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की। जब सहपाठी छात्राओं से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ—तीनों छात्राएं उस दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थीं। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

तीन नाबालिग छात्राओं के एक साथ लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सर्विलेंस और तकनीकी संसाधनों के जरिए तलाश तेज कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि लापता छात्राओं को लेकर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही तीनों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

14 से 15 वर्ष बताई जा रही उम्र

पुलिस के अनुसार तीनों छात्राओं की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। मामला बेहद संवेदनशील होने के चलते जांच को प्राथमिकता पर रखा गया है।

👉 परिजन बेसब्री से इंतजार में
👉 पुलिस की अपील—किसी भी संदिग्ध सूचना को तुरंत साझा करें

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles