उत्तराखंडराजनीती

**सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हल्द्वानी में हलचल तेज!

खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा कल फिर बनेगा ‘जीरो ज़ोन’, पुलिस हाई अलर्ट पर**

हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण पर कल 10 दिसंबर (बुधवार) को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई से पहले हल्द्वानी में सुरक्षा हलचल तेज हो गई है। हालात को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने बनभूलपुरा को एक बार फिर ‘जीरो ज़ोन’ घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

   *जीरो ज़ोन: सिर्फ स्थानीय आईडी पर ही एंट्री*

पुलिस ने साफ कर दिया है कि फैसले वाले दिन बनभूलपुरा में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
केवल स्थानीय पते वाले लोग ही आईडी दिखाकर अंदर जा सकेंगे।
संदिग्धों की दोबारा पहचान (री-कॉडिनेशन) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

  *देर रात एसएसपी की हाई-लेवल मीटिंग*

सोमवार देर शाम एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बहुद्देशीय भवन में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक ली।
निर्देश:

पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स रिज़र्व रखा जाएगा।

फैसले के बाद किसी भी स्थिति में पुलिस तुरंत एक्शन मोड में होगी।

ड्रोन व पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी।

* *इलाके में तनाव, चर्चा तेज*

सुनवाई से पहले बनभूलपुरा व आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
स्थानीय लोग भी सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर गहरी चर्चा व चिंतन में हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *