उत्तराखंड

नैनीताल को मिला नया कप्तान – ललित मोहन रयाल ने संभाला डीएम का चार्ज!

खबर शेयर करें -

नैनीताल। जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। मंगलवार को ललित मोहन रयाल ने नैनीताल के डीएम के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
चार्ज लेते ही उन्होंने साफ कहा – “आम लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान हमारी पहली प्राथमिकता होगी।”

डीएम रयाल ने कहा कि प्रशासन जनता के दरवाजे तक पहुंचेगा। पर्यटन व्यवस्था में सुधार, ट्रैफिक की दिक्कतों को दूर करना, और जनसेवा के कामों को आसान बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारें।

नए जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles