पटना :- बड़ी खबर (गायिका) मैथिली ठाकुर BJP के टिकट पर दरभंगा के अलीनगर सीट से लड़ सकती है MLA का चुनाव।

पटना. सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार गायिका मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर दरभंगा के अलीनगर से एमएलए का चुनाव लड़ सकती हैं।

बिहार ही नहीं देश की जानी-मानी लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह दरभंगा या मधुबनी कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं. मैथिली ने कहा कि वह चुनाव के लिए बिलकुल तैयार हैं. वह अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहती हैं. मैथिली ठाकुर ने यह भी कहा कि चुनाव के साथ-साथ संगीत भी साथ चलेगा. प्रभु सेवा और जनसेवा साथ-साथ होगी. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के कारण संगीत बिलकुल भी नहीं छूटेगा. वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना चाहती हूं.
मैथिली ठाकुर किस पार्टी व किस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी? जैसे सारे सवालों पर विराम लगते हुए इस सवाल के जवाब सूत्रों के हवाले से आ रहा है कि मैथिली ठाकुर दरभंगा के अलीनगर से चुनाव लड़ेंगी ।
मैथिली बीजेपी की ओर इशारा करते हुए पहले ही कहा चुकी है कि एक पार्टी के साथ उनकी विचारधार मिलती है, आपने तस्वीरें देखी होंगी. आपने मेरे गीतों को सुना होगा. सनातन से मेरा लगाव है. ऐसे में आप समझ सकते हैं. बस दो दिन में सारी घोषणा हो जाएगी. किस सीट से चुनाव लड़ूँगी यह सब क्लियर हो जाएगा. बस थोड़ा इंतजार कर लीजिये. वहीं मैथिली ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित रही हैं. उनको देखकर ही राजनीति में आने का मन बनाया है.
बता दें, मैथिली ठाकुर बीजेपी के टिकट पर अलीनगर सीट से चुनाव लड़ सकती है. हालांकि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी इसको लेकर अभी तक कुछ आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन, मैथिली ठाकुर दरभंगा या मधुबनी के किसी विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगी.







