पटना(बिहार):- प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने जारी की लिस्ट भोजपुरी सिंगर, पूर्व IPS, डॉक्टर, ट्रांसजेंडर… और कौन-कौन हैं उम्मीदवार…..। देखें लिस्ट:-

पटना:- जनसुराज पार्टी के संस्थापक और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उम्मीदवारों की लिस्ट पर कहा कि यह बिहार में बदलाव की दिशा में एक निर्णायक कदम है. यह प्रक्रिया समाज के हर वर्ग की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है. हमने उम्मीदवारों का चयन बिना किसी जाति, धर्म, पैसे या परिवार के दबाव के किया है. लिस्ट में अति पिछड़ा, दलित, मुस्लिम, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लोगों को उनकी जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व दिया गया है
जनसुराज द्वारा जारी लिस्ट में 51 उम्मीदवारों में से 11 उम्मीदवार पिछड़ा वर्ग (OBC) से हैं. 17 उम्मीदवार अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से हैं. 9 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदायों से हैं. शेष उम्मीदवार सामान्य वर्ग के हैं. पार्टी ने यह सुनिश्चित किया कि उम्मीदवार साफ-सुथरी छवि के हों.

हालांकि, पार्टी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि इसके संस्थापक प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव में हिस्सा लेंगे या नहीं ।
किशोर ने उन उम्मीदवारों से अपील भी की जिन्हें टिकट नहीं मिला कि वे नाराज न हों. उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी का बोलबाला, पैसा या बाहुबल नहीं है और भविष्य में भी सभी योग्य लोगों को अवसर देने की प्रतिबद्धता रहेगी.





