लालकुआं में स्कॉर्पियो सवारों की गुंडागर्दी पर टूटा लोगों का कहर — महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर बीच बाजार में हुई पिटाई, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा! देखें वीडियो:-

लालकुआं (नैनीताल):
बीच बाजार में देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने टहलने निकली नवविवाहिता से छेड़छाड़ कर दी। महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने की कीमत युवकों को महंगी पड़ गई — मौके पर ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपियों की सरेबाजार जमकर धुनाई कर दी और वाहन पर पथराव भी किया।
सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात काबू में किए। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया।
घटना गुरुवार देर रात करीब 11 बजे की है। वार्ड नंबर 2 निवासी नवविवाहिता अपनी सहेली के साथ मुख्य बाजार में टहल रही थी, तभी स्कॉर्पियो सवार तीन युवक वहां पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। नवविवाहिता ने तुरंत परिजनों को बुलाया — और देखते ही देखते बीच बाजार हाथापाई और हंगामा शुरू हो गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि —
> “कानून हाथ में लेने वालों पर भी कार्रवाई होगी, लेकिन महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।”
हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
अनिल कुमार आर्या निवासी राजीव नगर प्रथम, बिंदुखत्ता
चंदन आर्या
विनोद आर्या, निवासी शिव मंदिर रोड, कार रोड
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है, जबकि पीड़ित परिवार कोतवाली में मौजूद रहा।
लालकुआं में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है — लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे मनचलों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी महिला की गरिमा से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे।





