Breaking Newsउत्तराखंड

देहरादून में प्री-मानसून की दस्तक, येलो अलर्ट जारी; अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए प्री-मानसून गतिविधियों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत कई क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार 22 और 23 जून को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून के राज्य में पहुंचने से पहले प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

विशेषज्ञों ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और चारधाम यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। तेज बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रह सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में न रुकने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *