उत्तराखंड

शीतलहर से निपटने की तैयारी: देहरादून में राज्य आपदा प्रबंधन की कार्यशाला आयोजित

खबर शेयर करें -
  • देहरादून*

देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शीतलहर से निपटने को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव आनंद वर्धन और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव विनोद कुमार सुमन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है, जहां हर मौसम अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आता है। उन्होंने बताया कि शीतकाल में हिमस्खलन, सड़कों के बंद होने, स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं, ऐसे में सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में बरसात के दौरान विभागों के समन्वित प्रयासों से आपदाओं के प्रभाव को काफी हद तक कम किया गया था और इसी मॉडल को शीतकालीन आपदाओं के दौरान भी अपनाया जाएगा।

कार्यशाला में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शीतलहर से निपटने को लेकर अपने अनुभव साझा किए और आवश्यक सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस मंथन से प्रदेश शीतकालीन आपदाओं से निपटने के लिए और अधिक सक्षम और तैयार है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *