उत्तराखंड

लालकुआं में एसडीएम रेखा कोहली का गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण, कहा—घरेलू गैस की कोई कमी नहीं

खबर शेयर करें -

लालकुआं।

घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उपजिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली ने हल्दूचौड़ क्षेत्र के गुमटी स्थित सुरुचि इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस की उपलब्धता, स्टॉक और वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए एजेंसी प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी के प्रबंधक जीवन सिंह ने उपजिलाधिकारी को बताया कि प्लांट से घरेलू गैस की सप्लाई नियमित रूप से मिल रही है और जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई है, उन्हें समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग बिना बुकिंग के ही गैस सिलेंडर की मांग कर रहे हैं और कई बार डिलीवरी बॉय पर दबाव बनाने के साथ बदसलूकी भी की जा रही है। ऐसे मामलों को देखते हुए एजेंसी की ओर से गैस वितरण के समय पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया है।
एसडीएम रेखा कोहली ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से यह भी अनुरोध किया कि जरूरत से अधिक गैस सिलेंडर का संग्रहण न करें, क्योंकि इससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत और राजस्व निरीक्षक एम.के. सिंह भी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *