उत्तराखंड

हल्द्वानी: भाजपा के वरिष्ठ नेता हुकम सिंह कुंवर को बड़ी जिम्मेदारी, राज्य निर्माण आन्दोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष नियुक्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चम्पावत जनपद के निवासी हुकम सिंह कुंवर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए “राज्य निर्माण आन्दोलनकारी सम्मान परिषद” का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

जारी आदेश के अनुसार हुकम सिंह कुंवर को परिषद के अध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। सरकार की ओर से उन्हें मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय ज्ञापन संख्या 205/14/1/1/XXI/2022 टी.सी. दिनांक 25 अप्रैल 2025 में निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन सुविधाओं पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

सरकारी आदेश में यह भी कहा गया है कि अध्यक्ष पद से जुड़े कर्तव्य, दायित्व, अधिकार एवं सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभाग अलग से विस्तृत आदेश जारी करेगा।

हुकम सिंह कुंवर लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं और उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके हितों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उनकी नियुक्ति को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में परिषद राज्य आंदोलनकारियों के कल्याण और सम्मान से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *