उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पुलिस-प्रशासन हो संवेदनशील और परिणामोन्मुखी

खबर शेयर करें -

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अखिल भारतीय डीजी/आईजी सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्षों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के सभी विभाग आम जनमानस के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। उन्होंने थाना स्तर तक वर्क कल्चर में सुधार लाने, आम लोगों से सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने और निर्दोष नागरिकों को परेशान करने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

लैंड फ्रॉड पर बनेगा सख्त कानून
बैठक में मुख्यमंत्री ने भूमि धोखाधड़ी (लैंड फ्रॉड) के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इसके लिए कठोर कानून तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अपराध नियंत्रण केवल कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि प्रशासनिक आत्ममंथन और विभागीय समन्वय भी मजबूत हो।

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा पर्यटन

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के शीघ्र खुलने से राज्य में पर्यटन में होने वाली वृद्धि को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने होटल, आवास, पार्किंग, ट्रैफिक प्लान, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कैंची धाम बाईपास जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

इसके साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सड़कों का डामरीकरण 15 फरवरी से गुणवत्ता के साथ प्रारंभ किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और राज्य सरकार जनहित, सुरक्षा और सुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *