उत्तराखंड

आईटीबीपी के कैंप में पहुंचे सेमफोर्ड स्कूल के छात्र, जवानों से मिलकर जाना सीमा सुरक्षा का जज्बा

खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्दुचौड़

34वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) हल्दूचौड़ में सोमवार को सेमफोर्ड स्कूल, हल्द्वानी के बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और उन्हें सीमा सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आईटीबीपी कैंप का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें बल की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण प्रणाली और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। बच्चों को जवानों के दैनिक जीवन, उनके अनुशासन, चुनौतियों और देश की सुरक्षा में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर 34वीं वाहिनी के द्वितीय कमान श्री हेमन्त कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश की सुरक्षा और एकता के महत्व को समझना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सेमफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आईटीबीपी के जवानों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। छात्रों ने जवानों के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए देश की सेवा के प्रति सम्मान प्रकट किया।

यह कार्यक्रम “स्वर्णिम भारत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसमें युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *