उत्तराखंड

थाना जाजरदेवल का आकस्मिक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा आज थाना जाजरदेवल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के साथ ही थाने में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक महोदय ने थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्यूनिशन, आपदा उपकरण, अभिलेखों और सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही, थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उन्हें आगामी चुनाव के सफल संचालन के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस उपाधीक्षक ने थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग की जाए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *