उत्तराखंड

लालकुआं में बिजली क्रांति! 80 MVA की ऐतिहासिक सौगात से गर्मी में नहीं होगा पावर संकट

खबर शेयर करें -

लालकुआं।

लगातार बढ़ती गर्मी और तेजी से बढ़ती विद्युत मांग के बीच लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को आज बड़ी राहत देने वाली ऐतिहासिक सौगात मिली है। सरकार द्वारा क्षेत्र में 80 MVA (40–40 MVA) क्षमता के दो अत्याधुनिक विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था मजबूत और भविष्य के लिए सक्षम हो जाएगी।

अब तक क्षेत्र की कुल विद्युत आपूर्ति क्षमता लगभग 33 MVA थी, जो लगातार बढ़ते लोड के सामने अपर्याप्त साबित हो रही थी। लेकिन दो नए 40–40 MVA ट्रांसफार्मरों की स्थापना के साथ ही बिजली ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। इससे हल्दीचौड़ मंडल से लेकर लालकुआं, बिंदुखाता और पंतनगर तक विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर, सुचारु और निर्बाध होगी। खासकर भीषण गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने ट्रांसफार्मर को हरी झंडी दिखाकर ढोला खेड़ा के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में Uttarakhand Power Corporation Limited (UPCL) के महाप्रबंधक श्री ललित मोहन, अपर अभियंता श्री विवेक जौहरी तथा सहायक अभियंता श्री राजेश त्यागी भी उपस्थिति रहे।

दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता के हित में जो भी विकास कार्य संभव होंगे, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और जनता की हर मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार की जनहितकारी और विकासोन्मुखी सोच का ही परिणाम है कि क्षेत्र में लगातार बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में यह बड़ा निवेश न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगा बल्कि आने वाले वर्षों में औद्योगिक और आवासीय विस्तार के लिए भी मजबूत आधार तैयार करेगा।

लालकुआं में यह कदम सिर्फ ट्रांसफार्मर स्थापना नहीं, बल्कि विकास की दिशा में एक निर्णायक छलांग माना जा रहा है।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles