उत्तराखंड

रामनगर में बाघ का हमला, मजदूर की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

कोटा रेंज में काम के दौरान बाघ ने बनाया शिकार, इलाके में दहशत

रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज में सोमवार को बाघ के हमले ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। जंगल में कार्यरत एक मजदूर पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ मजदूर को पकड़कर जंगल के भीतर खींच ले गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफ़ी प्रयासों के बाद मजदूर का शव जंगल से बरामद किया गया।
घटना के बाद से आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने जंगल की ओर जाना बंद कर दिया है। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए गश्त तेज कर दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
वन अधिकारियों के अनुसार मृतक मजदूर की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही बाघ की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *