उत्तराखंड

उत्तराखंड: पानी की टंकी से निकले 27 सांप के बच्चे, घरवालों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के सराय गांव में एक घर की पानी की टंकी से 27 सांप के बच्चे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। टंकी में सांपों को रेंगता देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्नेक कैचर तालिब और भोला ने रेस्क्यू अभियान चलाकर टंकी से 27 सांप के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पूरा अभियान देखते रहे।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बढ़ती गर्मी के कारण सांप ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं। संभावना है कि किसी मादा सांप ने पानी की टंकी में अंडे दिए थे, जिनसे ये बच्चे निकले।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद सभी सांप कीलबैक प्रजाति के हैं, जिन्हें आम बोलचाल में पानी का सांप कहा जाता है। यह प्रजाति आमतौर पर तालाब, नदियों और अन्य जल स्रोतों के आसपास पाई जाती है। रेस्क्यू के बाद सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि घर या आसपास सांप दिखाई दे तो घबराने या उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *