उत्तराखंड

ITBP अकादमी हल्दूचौड़ में गूंजा “वंदे मातरम” — राष्ट्रगीत की रचना के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 34वीं बटालियन अकादमी, हल्दूचौड़ में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, प्रेम और त्याग का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने देशवासियों में अदम्य देशभक्ति की भावना जगाई थी, और आज भी यह हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान बने रहने की प्रेरणा देता है।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और हिमवीरों ने देश सेवा, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उप सेनानी श्री संजय तिवारी, सहायक सेनानी (दूरसंचार) श्री कृष्ण कुमार दीक्षित, सहायक सेनानी (अभियंता) श्री दीपक शेरावत, सहित सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं हिमवीर मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के नारों और “वंदे मातरम” के सामूहिक स्वरों से गूंज उठा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *