उत्तराखंड

चोरी करने गया, सो गया… और पहुंच गया हवालात!”लोहाघाट के रिकेश्वर मंदिर में चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, नींद ने खुद करा दी गिरफ्तारी!

खबर शेयर करें -

लोहाघाट (चंपावत)।
कहते हैं कर्मों का फल जल्दी मिलता है — लोहाघाट के प्रसिद्ध रिकेश्वर मंदिर में चोरी करने गया चोर नींद में ही पकड़ा गया!

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात एक शातिर चोर मंदिर में घुसा, भैरव धूनी का ताला तोड़ा, तीन कट्टों में सामान भर लिया और दानपात्र का ताला भी उड़ा दिया। चोरी पूरी करने के बाद उसने महंत के कपड़े पहने और वहीं अंदर सो गया।

सुबह जब भक्त पूजा और सफाई के लिए पहुंचे, तो भीतर से अजीब आवाजें सुनाई दीं। झांककर देखा तो चोर नींद में खर्राटे भर रहा था!
भक्तों ने बाहर से कुंडी लगाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चोर ने अपना नाम हयाद सिंह अधिकारी (निवासी रेगांव क्षेत्र) बताया। पुलिस के अनुसार, यही व्यक्ति पहले भी दो बार मंदिर में चोरी कर चुका है। अब पुलिस उससे पुरानी चोरी का सामान बरामद कर रही है।

मंदिर के महंत व पुजारियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोग कह रहे हैं — “भक्तों का मंदिर, भगवान की माया और चोर की नींद… इस बार न्याय वहीं हुआ।”

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *