उत्तराखंड

प्रशासनिक फेरबदल: डीएम नैनीताल का बड़ा फैसला, रामनगर और हल्द्वानी में बदले एसडीएम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।

नैनीताल जिले में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने दो उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए नए तैनाती आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान को अब रामनगर का उपजिलाधिकारी (SDM) बनाया गया है। वहीं रामनगर में तैनात प्रमोद कुमार को हल्द्वानी का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी की ओर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। दोनों अधिकारियों से उनके-अपने नए दायित्वों में तेजी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

जिले में इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles