उत्तराखंड

अग्निकांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी में लापरवाही पर 5 गोदाम सील

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हाल ही में हल्द्वानी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई थी, जबकि दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

घटना के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे और शहर के बड़े गोदामों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कराने के निर्देश जारी किए थे।
इसी क्रम में प्रशासन, अग्निशमन विभाग और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम लगातार निरीक्षण अभियान चला रही है।

जांच के दौरान फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पाए जाने पर अब तक पांच बड़े गोदामों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार गोदामों और बड़े व्यावसायिक भवनों में फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास, अग्निशमन प्रणाली और अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है। जहां भी खामियां मिल रही हैं, वहां नोटिस जारी करने के साथ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि पूर्व में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना और आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच और कार्रवाई का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *