उत्तराखंड

देहरादून से बड़ी खबर: 26 जनवरी को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों पर फहराया जाएगा तिरंगा, अध्यक्ष शादाब शम्स ने जारी किए निर्देश, देखें वीडियो:-

खबर शेयर करें -

देहरादून।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड की सभी जमीनों पर बने धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों पर 26 जनवरी को अनिवार्य रूप से तिरंगा फहराया जाएगा।

इस संबंध में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी मस्जिदों, दरगाहों, मदरसों, खानकाहों और ईदगाहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, ताकि देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि गणतंत्र दिवस पूरे देश का पर्व है और इसमें हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। तिरंगा फहराकर हम संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

उन्होंने सभी संबंधित संस्थानों के प्रबंधकों और जिम्मेदारों को निर्देशित किया है कि समय पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन और गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

इस निर्णय को लेकर प्रदेशभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और इसे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का मजबूत संदेश माना जा रहा है।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles