उत्तराखंड

लोहाघाट में BJYM की बैठक, संगठन मजबूती और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर मंथन, जमीनी स्तर पर मजबूत करने का दिया मंत्र दीपेंद्र कोश्यारी।

खबर शेयर करें -

चंपावत।

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न मंडलों से आए मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सक्रियता से संगठन को नई दिशा और गति मिलती है। साथ ही उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर BJYM चंपावत के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *