उत्तराखंड

पंतनगर किसान मेले में सेंचुरी पल्प एंड पेपर का जलवा, एग्रो फॉरेस्ट्री व औषधीय पौधों में प्रथम पुरस्कार

खबर शेयर करें -

लालकुआँ/पंतनगर।

Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology, पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेले के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भगत सिंह कोश्यारी तथा विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन चौहान द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

13 से 16 मार्च तक आयोजित चार दिवसीय किसान मेले में देशभर से आए कृषि विशेषज्ञों, किसानों और विभिन्न संस्थानों ने भाग लिया। समापन समारोह में एग्रो फॉरेस्ट्री, नर्सरी, हर्बल और मेडिसिनल प्लांट समूह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस उपलब्धि से मेले में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों और किसानों के बीच मिल की हरित पहल को विशेष पहचान मिली।

यह पुरस्कार मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा तथा सोशल फॉरेस्ट्री टीम के सदस्य अमृत सैनी, अनिल दूबे, राजेश कुमार, वंदना पंत, सुष्मिता रावत, चित्रा नेगी, संजना नैनवाल और वैशाली जोशी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने बताया कि मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी *अजय कुमार गुप्ता* के कुशल निर्देशन में सोशल फॉरेस्ट्री और प्लांटेशन कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025–26 में अब तक 2 करोड़ 25 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है,
जबकि 2026–27 में 2 करोड़ 50 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर की एग्रो फॉरेस्ट्री और हरित क्रांति के क्षेत्र में की जा रही पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

किसान मेले में मिला यह सम्मान सेंचुरी पल्प एंड पेपर की हरित विकास, पर्यावरण संरक्षण और किसानों के साथ साझेदारी की प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर स्थापित करता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *