उत्तराखंड

Uttarakhand News: सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- जनता के सपनों को किया जाएगा साकार….

खबर शेयर करें -

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार केवल विकास ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए भी पूर्णतः प्रतिबद्ध है। धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद आदि के विरुद्ध कठोर कदम उठाए गए हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है और यहां देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया है।

200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा

सीएम धामी ने बताया कि गौवंश संरक्षण हेतु “गौ संरक्षण कानून” के तहत ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है और पिछले तीन वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की विकास यात्रा में सहभागी बने।

जनता के सपनों को किया जाएगा साकार

सीएम धामी ने आगे कहा कि राज्य में विजिलेंस व्यवस्था को और सशक्त एवं सक्रिय बनाया जा रहा है। अब सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में सीधे और निर्णायक हस्तक्षेप करेगी। किसी भी स्तर का अधिकारी यदि दोषी पाया गया, तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी। हालांकि, उसे निष्पक्ष सुनवाई और स्पष्टीकरण का अवसर भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के सपनों को साकार करना ही हमारी प्राथमिकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Related Articles